1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rape with6 yrs old girl in muradabad

छह साल की मासूम से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

muradabad
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुन्दरकी क्षेत्र में छह साल की बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी युवक को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुन्दरकी इलाके में चकफाजलपुर के जंगल में ईंट भट्टे पर रहने वाले एक परिवार की छह वर्षीय बच्ची सोमवार शाम के समय खेल रही थी। राम पंडैया निवासी शब्बन उसे बहला फुसलाकर बाग में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया और फरार हो गया।
 
उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को अस्पताल भेज दिया। मामला दूसरे समुदाय का होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शब्बन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। (वार्ता)
अगला लेख
मेघालय और नागालैंड में मतदान...