1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rape of sister in law

मस्जिद के इमाम के भाई ने भाभी से किया बलात्कार, पीड़िता के पति ने भेजा तलाक का नोटिस, एफआईआर दर्ज

Rape of sister in law
मुजफ्फरनगर। दिल्ली की एक मस्जिद के इमाम के भाई ने यहां धानदेड़ा गांव में अपनी भाभी से कथित तौर पर बलात्कार किया। बाद में महिला के पति ने उसे तलाक का नोटिस भेज दिया।


मैनुद्दीन के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना रविवार को हुई। महिला ने आरोपी का विरोध किया तो घर में ही उसे पीटा गया और उसका बलात्कार किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त पीड़िता का पति घर पर नहीं था।

कुमार ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और पीड़िता के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद इमाम ने पत्नी को तलाक का नोटिस भेज दिया। उनका निकाह पिछले वर्ष ही हुआ था। (भाषा)
अगला लेख
शिया वक्फ बोर्ड के मुखिया वसीम रिजवी ने कहा, कट्टरपंथी मुल्लाओं और कांग्रेस की वजह से अयोध्या विवाद कोर्ट में फंसा