सम्बंधित जानकारी
- दाती महाराज के खिलाफ बलात्कार और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज
- 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, पत्नी ने कराई थी शिकायत
- #Metoo : तनुश्री लड़का है, उसने मेरा रेप किया है
- हैवानियत की हदें पार, 20 साल के युवक ने किया 100 साल की वृद्धा का बलात्कार
- ताइक्वांडो कोच पर नाबालिग शिष्या से बलात्कार की कोशिश का आरोप, गिरफ्तार
मनाली में रूसी महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार
शिमला। एक रूसी महिला ने आरोप लगाया है कि 2 अज्ञात लोगों ने मनाली में उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि गुरुवार की रात को भोजन करने के बाद जब 30 वर्षीय एक रूसी महिला एक सुनसान क्षेत्र से गुजर रही थी, उस समय यह घटना हुई।
अग्निहोत्री ने बताया कि महिला की शिकायत पर मनाली पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की चिकित्सा जांच कराई गई है। मनाली थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मामले की जांच कर रहे है।
