राजकुमार आनंद और करतार सिंह भाजपा में शामिल
rajkumar anand joins bjp : दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे राज कुमार आनंद और आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।
Former Delhi Minister Shri Raaj Kumar Anand & other eminent Delhi leaders join the party at BJP HQ. @ArunSinghbjp @Virend_Sachdeva https://t.co/VxlgIMAeNh
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) July 10, 2024
छतरपुर से आप विधायक करतार सिंह के घर-दफ्तर और फार्म हाउस पर 2016 में इनकम टैक्स का छापा पड़ा था। आयकर विभाग को शिकायत मिली थी कि सरकारी नौकरी से वीआरएस लेने के बाद करतार सिंह तंवर ने प्रॉपर्टी के काम में करोड़ों रुपए कमाए हैं।
दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आनंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री थे। आबकारी मामले में आप संयोजक की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। पटेल नगर सीट से पूर्व विधायक आनंद के साथ उनकी पत्नी वीणा आनंद भी भाजपा में शामिल हुईं।
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में इन नेताओं ने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी का दामन थामा।
Edited by : Nrapendra Gupta

