स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, केजरीवाल के घर जाएगी NCW की टीम
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने किया केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन
Swati Maliwal : राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मामले में पुलिस द्वारा बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई। स्वाति की अपील के बाद भी दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने आज केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस बीच दिल्ली महिला आयोग ने मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल के घर जाकर मामले की जांच करने का फैसला किया है। इस मामले में केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता से भी पूछताछ होगी। ALSO READ: स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था
केजरीवाल के घर जाकर जांच करेंगे : राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि बिभव ने नोटिस लेने से मना कर दिया। उन्हें दूसरा नोटिस भेजा गया है। एनसीडब्ल्यू की टीम इस मामले में अरविंद केजरीवाल के घर जाकर जांच करेगी। केजरीवाल और उनकी पत्नी से भी पूछताछ होगी।
भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन : भाजपा महिला मोर्चा की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा के नेतृत्व में चूड़ियां पहने हुए प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार द्वारा मालीवाल से कथित बदसलूकी के मामले में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा केजरीवाल को उनके आधिकारिक आवास पर मालीवाल के साथ घटी घटना पर चुप्पी साधने के लिए चूड़ियां सौंपना चाहता था।
दिल्ली पुलिस ने मालीवाल से इस मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को आरोपी बनाया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाहा के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम द्वारा मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।VIDEO | Women #BJP workers protest outside Delhi CM Arvind Kejriwal's official residence over #AAP Rajya Sabha MP Swati Maliwal 'assault' case.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 17, 2024
"Arvind Kejriwal should be ashamed. He should resign from his post and apologise to the country. Swati Maliwal should get justice,"… pic.twitter.com/jyNmCfHJTT
दिल्ली पुलिस को बिभव कुमार की तलाश : दिल्ली पुलिस इस मामले में बिभव कुमार की तलाश कर रही है। पुलिस कल रात भी बिभव के घर पहुंची लेकिन वह घर पर नहीं मिले। राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज सुबह 11 बजे कुमार को तलब किया था। हालांकि तय समय पर नहीं पहुंचे। कहा जा रहा है कि इस मामले में पुलिस केजरीवाल से भी पूछताछ कर सकती है। ALSO READ: स्वाति मालीवाल मामले में एक्शन में पुलिस, NCW का विभव कुमार को नोटिस
क्या बोलीं स्वाति मालीवाल : स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी।
उन्होंने कहा कि पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं। जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे। देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे जरूरी हैं। भाजपा वालों से खास गुजारिश है इस घटना पे राजनीति न करें।
Edited by : Nrapendra Gupta

