सम्बंधित जानकारी
- कावड़ यात्रा को लेकर UP के बाद हरिद्वार में भी फरमान, दुकानों पर मुस्लिमों को बतानी होगी पहचान
- जरांगे ने मराठा आरक्षण के लिए फिर शुरू की भूख हड़ताल, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
- गुजरात सीमा पर भीषण गर्मी से BSF के एक अधिकारी और जवान की मौत
- Cryptocurrency में दिया निवेश का लालच, धोखाधड़ी में गंवाए 1.5 करोड़ रुपए
- मध्यप्रदेश सरकार शहीद जवान की पत्नी और माता-पिता के बीच अनुग्रह राशि आधा-आधा बांटेगी : मुख्यमंत्री मोहन यादव
राजस्थान में रेल हादसा, अलवर में पटरी से उतरी मालगाड़ी
rajasthan train accident : राजस्थान के अलवर यार्ड में एक मालगाड़ी के 3 डिब्बे शनिवार देर रात पटरी से उतर गए। मालगाड़ी को रेवाड़ी हादसे से हड़कंप मच गया।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह घटना यार्ड में हुई, लेकिन इससे दिल्ली-अलवर मार्ग पर ट्रेन परिचालन अप्रभावित रहा। अलवर-मथुरा मार्ग प्रभावित हुआ लेकिन उस दौरान कोई यात्री ट्रेन या मालगाड़ी नहीं होने से रेल परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
यह पता नहीं चल सका है कि आखिर में मालगाड़ी पटरी से कैसे उतरी? रेलवे ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं।#WATCH | Alwar: Visuals of a Goods train which derailed on Mathura-Alwar Railway Track. https://t.co/QUDZVwpBFF pic.twitter.com/GCUgItNfar
— ANI (@ANI) July 21, 2024
अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9 बजे तक ट्रैक साफ कर लिया गया और कुछ देर में बाड़मेर और मथुरा के बीच पहली यात्री ट्रेन यहां से गुजरी।
Edited by : Nrapendra Gupta
