1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fraud by luring investment in cryptocurrency

Cryptocurrency में दिया निवेश का लालच, धोखाधड़ी में गंवाए 1.5 करोड़ रुपए

Fraud by luring investment in cryptocurrency
Fraud by luring investment in cryptocurrency : साइबर जालसाजों ने नवी मुंबई के एक व्यक्ति को क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) में निवेश करने का लालच देकर कथित तौर पर 1.5 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर ली।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को साइबर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से ऑनलाइन संपर्क किया और उसे पिछले महीने ‘क्रिप्टोकरेंसी’ में 1.5 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने का लालच दिया तथा अच्छा मुनाफा होने का आश्वासन दिया।
 
अधिकारी ने बताया कि जब शिकायतकर्ता ने निवेश और निवेश की गई राशि पर लाभ मांगा तो आरोपी ने टालमटोल वाला जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सुप्रीम कोर्ट में अंधविश्वास और जादू-टोने के खिलाफ याचिका दाखिल