बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rajasthan government budget
Written By
Last Modified: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (13:35 IST)

राजस्‍थान सरकार ने पेश किया बजट, कृषि के लिए 3420 करोड़ का ऐलान

राजस्‍थान सरकार ने पेश किया बजट, कृषि के लिए 3420 करोड़ का ऐलान - Rajasthan government budget
जयपुर। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गेहलोत ने आज बजट पेश किया। बजट में जल जीवन योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिसमें केंद्र सरकार से 90 प्रतिशत मदद मांगी गई, जबकि इसमें राज्य की 50 फीसदी हिस्सेदारी है। इसी दौरान ऐलान किया गया कि शनिवार को सभी सरकारी स्कूलों में नो बैग डे घोषित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल का आज दूसरा बजट पेश किया। बजट में ऐलान किया कि सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को 'नो बैग डे' घोषित किया जाएगा। बजट में कृषि के लिए 3420 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 100 करोड़ की घोषणा की गई।

बजट में  स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 14 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रावधान किया गया है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में ले जाने पर अस्पताल को इलाज करना अनिवार्य होगा। बजट में राज्य की जल जीवन योजना में केंद्र से 90 फीसदी मदद की मांग की गई है।

बजट में ऐलान किया गया कि 35 लाख से ज्यादा बच्चों, गर्भवती महिलाओं के लिए 800 करोड़ रुपए की राशि से पोषाहार वितरित किया जाएगा। एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर 3 करोड़, रजत पर 2 करोड़ और कांस्य जीतने पर 1 करोड़ की राशि का ऐलान किया गया। राज्य में 25 हजार नए सोलर पंप लगाए जाएंगे।