सोमवार, 22 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 1 Lakh People For Ahmedabad Roadshow, Official After Trump's 70 Lakh Talk
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (16:28 IST)

डोनाल्ड ट्रंप के रोड शो में 70 लाख नहीं, 1 लाख लोग

डोनाल्ड ट्रंप के रोड शो में 70 लाख नहीं, 1 लाख लोग - 1 Lakh People For Ahmedabad Roadshow, Official After Trump's 70 Lakh Talk
अहमदाबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले 22 किलोमीटर लंबे रोडशो के दौरान सड़क के दोनों ओर करीब 1 लाख लोगों के मौजूद रहने की संभावना है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
ट्रंप ने जो दावा अपने एक वीडियो में किया है, उससे यह संख्या काफी कम है। हाल में ट्रंप ने एक वीडियो में कहा था कि रोड शो के मार्ग में 70 लाख लोग मौजूद होंगे। गौरतलब है कि अहमदाबाद की कुल आबादी 70 से 80 लाख है।
 
अहमदाबाद नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने बुधवार को कहा कि इस रोड शो में करीब 1 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। रोड शो की मार्ग योजना के अनुसार ट्रंप और मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सबसे पहले साबरमती आश्रम आएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी 70 लाख की संख्या को आधार बनाकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था।
 
उन्होंने कहा था कि क्या ट्रंप भगवान राम हैं, जो उनके स्वागत के लिए 70 लाख लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा था कि ट्रंप सिर्फ अपने फायदे के लिए भारत आ रहे हैं।  (Photo courtesy: Twitter)