शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Rain threat in Mumbai
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (19:46 IST)

मुंबई में अगले 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई में अगले 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी - Rain threat in Mumbai
मुंबई। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को मुंबई तथा आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस बीच आज महानगर में मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की मुख्य और पश्चिमी लाइनों पर शनिवार को ट्रेनें निर्धारित समय पर चली। 
 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शहर में और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस अवधि के दौरान बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
 
वहीं, मुंबई यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुंबई के पश्चिमी, दक्षिणी, उत्तरी और पूर्वी उपनगरों में शनिवार को यातायात सामान्य रहा।
 
रेलमंत्री ने रेलवे के इंजीनियर की तारीफ की : मुंबई में भारी बारिश की वजह से अस्त-व्यस्त रेल सेवाओं के बीच स्थानीय ट्रेनों का सुगम संचालन सुनिश्चित करने वाले रेलवे के एक इंजीनियर की बुधवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल ने तारीफ की।
 
पश्चिमी रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, इंजीनियर हरीश राठौड़ ने बुधवार को अंधेरी और वसाई स्टेशनों के बीच पटरियों पर जलस्तर की निगरानी करने और उसे हटाने के लिए करीब 16 घंटे बाढ़ के पानी में बिताए।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुई भारी बारिश की वजह से बुधवार और गुरुवार को जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा था। सड़कों पर पानी भर ने की वजह से लोग घंटों जाम में फंसे रहें। भारी बारिश के कारण 52 उड़ानें रद्द कर दी गई थी और लगभग 800 उड़ानें लेट हुई थी। रेल यातायात पर भी बुरा असर पड़ा था।