• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rain mumbai summer
Written By
Last Updated :मुंबई , शनिवार, 23 जून 2018 (19:01 IST)

मुंबई के लोगों को गर्मी-उमस से मिली राहत, अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका

मुंबई के लोगों को गर्मी-उमस से मिली राहत, अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका - Rain mumbai summer
मुंबई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार को राह‍त मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिन तक मुंबई का मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जताई है। मुंबई और आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका जताई है। 
 
मुंबई में हल्की बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो जाता है और ट्रैफिक जाम हो जाता है। हालांकि शनिवार को ऐसा नजर नहीं आया। प्रशासन के मुताबिक बारिश के बाद भी जाम न मिलने के पीछे यह भी हो सकता है कि सड़कों पर भीड़ नजर नहीं आई। 

हफ्ते का अंतिम दिन होने से ऑफिस की छुट्टी थी। बीएमसी ने बंबई हाईकोर्ट को भी बताया कि उसने इस मानसून में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तैयारी की है।
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई को मिला नोटिस, किया था अवैध निर्माण