1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Pune Leopard strays into residential area in chikhli

पुणे के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, 5 घंटे बाद सुरक्षित निकाला

Pune news in hindi
Pune news in hindi : महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार तड़के एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। इसे 5 घंटे के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया।
 
स्थानीय लोगों ने सुबह चार बजकर 50 मिनट पर व्यस्क तेंदुए को पिंपरी-चिंचवाड इलाके के चिखली में देखा। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी,पुलिसकर्मी, दमकलकर्मी तथा ‘आरईएसक्यू चैरिटेबिल ट्रस्ट’ के सदस्य मौके पर पहुंचे।
 
तेंदुए के आस-पास भीड़ भाड़ रोकने के लिए स्थानीय लोगों से घरों के अंदर रहने का अनुरोध किया गया।
 
चिखली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक डी. कारकर ने बताया कि तेंदुआ पहले सोनावने वस्ते इलाके में घुसा। एक गोदाम में तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन बचावकर्मियों को सफलता नहीं मिली।
 
काफी प्रयासों के बाद तेंदुए को बेहोश किया गया और सुबह 10 बजे के आसपास उसे सफलतापूर्वक बचाया गया। बचाव अभियान में कोई घायल नहीं हुआ और तेंदुआ भी सुरक्षित है।
 
‘आरईएसक्यू चैरिटेबल ट्रस्ट’ के नचिकेत उपाध्याय ने कहा कि तेंदुए को सुरक्षित निकाल लिया गया है। (भाषा)
अगला लेख
निज्जर हत्याकांड में 2 संदिग्धों की जल्द ही गिरफ्तारी संभव