रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Panic spread among people due to sighting of leopard in Ludhiana
Written By
Last Modified: लुधियाना , शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (23:09 IST)

लुधियाना में तेंदुआ दिखने से फैली दहशत, CCTV कैमरे में हुआ कैद

Leopard
Leopard seen in Ludhiana : पंजाब के लुधियाना की एक रिहायशी कॉलोनी में शुक्रवार को एक तेंदुआ दिखने के बाद लोग दहशत में आ गए। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हुआ है, जिसके बाद पुलिस के साथ वन विभाग के 2 दलों को पिंजरे के साथ वहां तैनात किया गया है। 
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला वन एवं वन्यजीव अधिकारी पृथीपाल सिंह ने कहा कि शहर के बाहरी इलाके में स्थित कॉलोनी के निवासियों ने पुलिस को तेंदुए के दिखने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस के साथ वन विभाग के दो दलों को पिंजरे के साथ वहां तैनात किया गया। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हुआ है, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए काम किया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि कॉलोनी के निवासियों को अगले निर्देश तक घर के अंदर ही रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के अंदर और बाहर तेंदुए के पंजे के निशान भी मिले, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। सिंह ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि तेंदुआ यहां कैसे पहुंचा। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
क्या राजे को मना पाएंगे राजनाथ? 3 राज्यों में CM फेस को लेकर जद्दोजहद