1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Hemant Soren congratulates hockey women team

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की महिला हॉकी टीम को बधाई

CM Soren congratulates Jharkhand hockey team
CM Soren congratulates Jharkhand hockey team: झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम द्वारा जीत हासिल करने पर बधाई दी है। झारखंड की टीम ने ओडिशा को 1-0 से हराकर मुकाबला जीता। इसके साथ ही झारंखड ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले गए हाई वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली थी। 
 
मुख्‍यमंत्री सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- शानदार... झारखंड की विजेता बेटियों को बहुत-बहुत बधाई और जोहार। इस चैंपियनशिप में ओडिशा समेत सभी राज्यों की टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। झारखंड से जोहार!!
झारखंड टीम की सराहना : मैच के बाद पूरे स्टेडियम में झारखंड टीम के प्रदर्शन की खूब सराहना हुई। दर्शक दीर्घा में बैठी भीड़ ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, सदस्य ब्यूटी डुंगडुंग, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, हॉकी झारखंड के सचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश सिंह और झारखंड सरकार के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
 
क्या कहा खेलमंत्री ने : इस मौके पर झारखंड खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने विजयी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मैच की गुणवत्ता किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जैसी थी। कुमार ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि 15वीं सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 की विजेता झारखंड टीम एवं उपविजेता ओड़िशा टीम की खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। सभी खिलाड़ी प्रतिभावान हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में ये बेटियां देश का नाम रोशन करेंगी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?