1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Pune
Written By
पुनः संशोधित: मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (15:18 IST)

सुबह की सैर पर निकला था, तेंदुए ने किया हमला

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के रिहायशी इलाके में मंगलवार को सुबह की सैर के दौरान तेंदुए के हमले में 50 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया।
 
यह घटना उपनगरीय हडपसर के साडे सातारा नाली इलाके में गोसावी वस्ती में हुई, जो देश की प्रमुख वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के परिसर के करीब स्थित है।
 
अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित की पहचान संभाजी अटोले के रूप में की गयी है। तेंदुए के हमले में घायल होने के बाद संभाजी को तुरंत ससून जनरल अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 
हडपसर पुलिस थाने के निरीक्षक अरविंद गोकुले ने कहा कि तड़के करीब 5.30 बजे, संभाजी अटोले और उनका एक दोस्त गोसावी वस्ती में एक मंदिर के पास अपनी रोजाना की सुबह की सैर के लिए गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेंदुआ अचानक उनके सामने आया और अटोले पर हमला किया। जैसे ही आस-पास के अन्य लोगों ने शोर मचाया, तेंदुआ भाग गया।
ये भी पढ़ें
ग्राउंड रिपोर्ट: पृथ्वीपुर उपचुनाव में मुद्दों पर हावी जाति, कांग्रेस सहानुभूति तो भाजपा परिवारवाद को मुद्दा बनाकर परिवर्तन के लिए लगा रही जोर