dharma sangrah
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pulwama

पुलवामा में ग्रेनेड हमले में नागरिक की मौत, सीआरपीएफ जवान घायल

Pulwama
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में एक नागरिक की मौत हो गई और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलवामा के मुरान चौक पर सीआरपीएफ गश्ती दल पर एक हथगोला फेंका जिससे एक नागरिक और एक जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां एक नागरिक मोहम्मद अयूब की मौत हो गई। जवान को श्रीनगर में आर्मी के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है।
 
इस बीच पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है और हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए व्यापक खोजबीन अभियान चलाया गया है। हालांकि इस हमले की अब तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। (वार्ता)