1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Private aircraft

तकनीकी खराबी के कारण लौट आया विमान

Private aircraft
चेन्नई। कुआलालंपुर जा रहा निजी एयरलाइन का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण यहां लौट आया और सभी यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की गई। हवाई अड्डा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
विमान के उड़ान भरने के बाद पायलटों और 166 यात्रियों ने खराबी को देखा और फिर विमान वापस लौट आया। अधिकारियों ने बताया कि विमान सुरक्षित उतर गया। शहर में सभी यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि समझा जाता है कि विमान शाम तक अपने गंतव्य के लिए रवाना होगा। (भाषा)
अगला लेख
बिटकॉइन में बढ़ाई निवेशकों में घबराहट...