1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. journalist dead body found in Haryana

हरियाणा में पत्रकार का शव बरामद, एसआईटी करेगी तहकीकात

Haryana
पंचकूला। हरियाणा पुलिस ने कहा है कि चरखी दादरी इलाके में एक पत्रकार की कथित हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को पत्रकार राजेश श्योराण का शव रहस्यमयी परिस्थितयों में मिला था।
 
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू ने एक बयान जारी कर कहा था कि दादरी शहर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार की अगुवाई में इस संबंध में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है। (भाषा)
अगला लेख
बाबा वीरेंद्र देव पर कोर्ट का शिंकजा, मांगी आश्रमों की जानकारी...