1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. priti-kujur-returns-from-oman-cm-hemant-soren-safe-homecoming

CM हेमंत सोरेन की पहल रंग लाई, ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर सुरक्षित घर लौटी

priti kujur reached to jharkhand from oman
झारखंड के मुख्‍यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर ओमान में परेशानियों का सामना कर रही सिमडेगा की प्रवासी श्रमिक प्रीति कुजूर की सुरक्षित घर वापसी हो गई है। राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष और मस्कट स्थित भारतीय दूतावास के समन्वय से यह कार्रवाई सफल हुई।
 
ऑफिस ऑफ चीफ मिनिस्टर झारखंड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर ओमान में फंसी सिमडेगा की प्रीति कुजूर सुरक्षित अपने घर लौट आई।  
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अधीन कार्य कर रहे राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने मस्कट स्थित भारतीय दूतावास से बातचीत की और युवती की सुरक्षित घर वापसी पक्की की। प्रीति रविवार को अपने घर पहुंची।
 
प्रीति कुजूर के ओमान में फंसे होने का मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को तुरंत मामले को सुलझाने और सुरक्षित वापसी कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नियंत्रण कक्ष ने 23 जून को तुरंत यह मामला प्रोटेक्टर ऑफ एमिग्रेंट्स (पीओई), रांची और भारतीय दूतावास (मस्कट) को भेजा, जिसके बाद 24 जून को दूतावास ने प्रीति से संपर्क किया।
 
 
अगला लेख
मांजलपुर उपचुनाव परिणाम : गढ़ बचाने में कामयाब रही भाजपा, वडोदरा की इस सीट पर सतीश पटेल की बंपर जीत