ramcharitmanas
✕

प्रद्युम्न हत्याकांड, बालिग की तरह चलेगा छात्र पर मुकदमा

Updated: बुधवार, 20 दिसंबर 2017 (14:21 IST)
गुरुग्राम। रेयान इंटरनेशनल स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्मुम्न की हत्या के मामले में आरोपी छात्र पर जिला और सत्र न्यायालय में बालिग की तरह मुकदमा चलेगा।
 
किशोर न्याय बोर्ड ने बुधवार को अपने फैसले में कहा कि आरोपी छात्र को बालिग माना जाएगा और जिस तरह वयस्क पर मुकदमा चलता है उसी तरह चलेगा। बोर्ड ने यह मुकदमा जिला और सत्र न्यायालय को हस्तांतरित कर दिया है।
 
प्रद्युम्न परिवार की तरफ से यह मुकदमा लड़ रहे वकील सुशील टेकरीवाल ने बताया कि बोर्ड ने सुनवाई के दौरान यह माना कि आरोपी छात्र पर बालिग की तरह मुकदमा चलेगा। इस मामले की अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी। 

सीबीआई ने स्कूल के ही एक छात्र को इस मामले में गिरफ्तार किया था। ब्यूरो ने किशोर न्याय बोर्ड में याचिका दाखिल कर यह आगह किया था कि आरोपी छात्र पर बालिग की तरह मुकदमा चलाया जाए। मृत छात्र के अभिभावक भी आरोपी छात्र पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाने का अनुरोध कर रहे थे।
 
इसी वर्ष 8 सितंबर को हुए वीभत्स हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। पुलिस ने इस मामले में स्कूल की बस के एक कंडक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया था। बाद में मृत छात्र के अभिभावकों की मांग पर इस मामले को सीबीआई को सौपा गया था।
 
सीबीआई ने अपनी जांच में स्कूल के ही 11वीं छात्र को ही प्रद्मुम्न की हत्या का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया। सीबीआई की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी छात्र ने स्कूल में होने वाली परीक्षा और अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) को टलवाने के लिए यह हत्या की थी।
 
सीबीआई के आरोपी छात्र के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी बनाए गए अशोक कुमार को जमानत मिल गई। आरोपी छात्र की जमानत की याचिका इसी महीने खारिज की गई थी। न्यायालय का कहना था कि छात्र को जमानत मिलने से जांच पर असर पड़ सकता है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। 
 
बोर्ड के इस फैसले पर प्रद्मुम्न के पिता वरुण ठाकुर ने कहा कि वह न्यायालय के इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लंबी है, किन्तु अपने बेटे और अन्य बच्चों को न्याय दिलाने के लिए हम इसे अंत तक जारी रखेंगे। (वार्ता) 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख