एकनाथ शिंदे संग अमित शाह और जेपी नड्डा की मीटिंग जारी, देवेंद्र फडणवीस-अजित पवार भी पहुंचे
Latest News Today Live Updates in Hindi: हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली। वे चौथी बार राज्य की कमान संभालेंगे। पल पल की जानकारी...
11:37 PM, 28th Nov
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस, NCP प्रमुख अजीत पवार और महायुति गठबंधन के अन्य नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की।
08:12 PM, 28th Nov
पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए. नमस्सिवायम ने कहा कि भारी बारिश की चेतावनी के कारण पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, निजी स्कूल और सभी कॉलेज 29 और 30 नवंबर को बंद रहेंगे।
06:34 PM, 28th Nov
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे स्थित अपने आवास से रवाना हुए। वे आज दिल्ली आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वापस आने के बाद (दिल्ली दौरे पर) बात करता हूं।
04:10 PM, 28th Nov
राज्यपाल संतोष गंगवार ने हेमंत सोरेन को दिलाई झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ।
JMM executive president Hemant Soren takes oath as the 14th Chief Minister of Jharkhand, in Ranchi. pic.twitter.com/6TuvwQ5LYf
— ANI (@ANI) November 28, 2024
04:01 PM, 28th Nov
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल।
हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत से इंडिया गठबंधन को मजबूती मिली है और वह आदिवासियों के अधिकारों एवं रोजगार के लिए लड़ाई जारी रखेगा।
03:07 PM, 28th Nov
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, दिल्ली ईवी नीति की अवधि मार्च 2025 तक बढ़ाई गई। एक जनवरी, 2024 और इसके बाद खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी मिलेगी और पथ कर में छूट मिलेगी। दिल्ली सरकार ने डीएसएफडीसी को अपने कर्मचारियों को लंबित वेतन देने के लिए 17 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी। दिल्ली मंत्रिमंडल ने गुरु नानक नेत्र केंद्र में ऑप्टोमेट्री प्रशिक्षण इकाई खोलने का फैसला किया।
12:52 PM, 28th Nov
दिल्ली के प्रशांत विहार में मिठाई की दुकान के पास धमाका। धमाके में एक शख्स के घायल होने की खबर। दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच जारी।
12:17 PM, 28th Nov
अडाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग और संभल हिंसा मामले में विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित।
12:09 PM, 28th Nov
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली दुनिया की सबसे असुरक्षित राजधानी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। दिल्ली रेप केपिटल बनकर रह गई है। यहां अपराध चरम पर है, गोलियां चल रहीं हैं, हत्याएं हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली अमित शाह से नहीं संभल रही है। अमित शाह जी केजरीवाल को नहीं क्राइम को रोकिए।
दिल्ली में अपराध चरम पर है, गोलियाँ चल रहीं हैं, हत्याएं हो रहीं हैं। गृहमंत्री अमित शाह जी जवाब दें। AAP National Convenor @ArvindKejriwal जी की Press Conference LIVE https://t.co/cbB3FOOEw4
— AAP (@AamAadmiParty) November 28, 2024
11:56 AM, 28th Nov
उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के पास धारा 163 लागू। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए सख्त की सुरक्षा व्यवस्था।
11:03 AM, 28th Nov
प्रियंका गांधी ने संविधान हाथ में लेकर सांसद पद की शपथ ली। प्रियंका के शपथ लेने के बाद संसद में विपक्षी सांसदों का जोरदार हंगामा। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
10:40 AM, 28th Nov
-सोनिया गांधी के साथ संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी। कुछ ही देर में लेंगी लोकसभा सांसद पद की शपथ।
-दिल्ली के बिजवासन इलाके में ईडी टीम पर हमला, एक अधिकारी घायल। साइबर क्राइम से जुड़े एक मामले की जांच के लिए पहुंची थी ईडी।#WATCH | Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra along with her mother and Rajya Sabha MP Sonia Gandhi arrives in Parliament. Ahead of taking oath as a Member of Parliament, she says, " I am very happy." pic.twitter.com/v96F3gsoCx
— ANI (@ANI) November 28, 2024
09:08 AM, 28th Nov
-प्रियंका गांधी और रविंद्र चव्हाण आज सांसद पद की शपथ लेंगे।
-मानव तस्करी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई। 6 राज्यों में 22 स्थानों पर छापेमारी।
-दिल्ली पहुंचेंगे फडनवीस, शिंदे और अजीत पवार, आज हो सकता है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम का एलान।
09:05 AM, 28th Nov
-प्रियंका गांधी और रविंद्र चव्हाण आज सांसद पद की शपथ लेंगे।
-मानव तस्करी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई। 6 राज्यों में 22 स्थानों पर छापेमारी।
07:32 AM, 28th Nov
-झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को शाम 4 बजे सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। झामुमो नेता सोरेन (49) चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
-कांग्रेस महासचिव एवं झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि सोरेन के अकेले ही शपथ लेने की उम्मीद है और विधानसभा में विश्वास मत के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
-शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शामिल होने की संभावना है।
-शपथ ग्रहण समारोह में जिन अन्य प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है उनमें भाकपा (माले) लिबरेशन महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (उबाठा) नेता उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शामिल हैं।
07:32 AM, 28th Nov
-हाल के विधानसभा चुनाव में, सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल करके जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को 24 सीट मिलीं।
-सोरेन ने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी।

