1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. pornography case : ED registered case against Raj Kundra

पोर्न रैकेट मामले में राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ी, ED ने दर्ज की FIR

pornography case
मुंबई। पोर्न रैकेट मामले में फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें और बढ़ गई है। राज के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मामला दर्ज किया है।
 
कुंद्रा के खिलाफ फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट यानी FEMA के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने फरवरी 2021 में 5 लोगों को लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी मॉडल्स और अभिनेताओं को फिल्मों-वेब सीरीज में काम दिलाने के बहाने झांसा देते थे और उनसे पोर्न फिल्में बनवाते थे। जिस ऐप पर ये पोर्न फिल्में जारी की जाती थी, वह राज कुंद्रा की कंपनी से संबंधित होने का आरोप है।
 
राज को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उस पर एक ऐप के जरिए अश्लील फिल्में शेयर करने का आरोप लगाया गया था। पिछले साल सितंबर में उसे जमानत मिल गई थी।
 
अगला लेख
ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट में हिंदू धार्मिक चिह्नों का जिक्र, प्रशासन ने नहीं किया सहयोग