1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. लोकप्रिय तमिल कॉमेडियन विवेक का निधन

Tamil comedian Vivek| लोकप्रिय तमिल कॉमेडियन विवेक का निधन

Tamilcomedian
चेन्नई। लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का यहां शनिवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका इलाज चल रहा था। एसआईएमएस अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. राजू शिवसामी ने एक बयान जारी कर बताया कि मशहूर कॉमेडियन विवेक का तड़के निधन हो गया।

 
उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 'ईसीएमओ' प्रणाली पर रखा गया था। अभिनेता को गुरुवार को कोविड-19 रोधी टीका दिया गया था। अधिकारियों ने कहा था कि विवेक को हृदयाघात टीके के कारण नहीं हुआ था। (भाषा)
अगला लेख
अमेरिका में फेडएक्स कंपनी के परिसर में गोलीबारी, सिख समुदाय के 4 लोगों की मौत