1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vivek oberoi weight loss journey during lockdown

वजन बढ़ने से परेशान हो गए थे विवेक ओबेरॉय, लॉकडाउन में इस तरह घटाया 14 किलो वेट

Vivek Oberoi
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय हाल ही में चालान को लेकर चर्चा में थे। दरअसल विवेक को बिना हेलमेट बाइक चलाते देखा गया जिसके चलते उन पर कार्रवाई भी हुई थी। इस दौरान विवेक पहले से ज्यादा फिट नजर आए थे।

 
विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि लॉकडाउन का समय उन्होंने अपने फिटनेस पर इस्तेमाल किया और फिर से शेप में आए। एक्टर ने बताया कि अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते उनका बहुत ज्यादा वजन बढ़ गया था। 
 
विवेक ने कहा, बहुत ज्यादा खाने से लेकर कई घंटों तक वीडियो देखने के चलते मेरा शेड्यूल बिगड़ गया था। मैं अक्सर सुबह 5 बजे सोता था और दोपहर को उठता था। मैं खुद से नाखुश था। मैं सब कुछ गलत कर रहा था। इस दौरान मेरा बहुत वजन बढ़ गया था।
 
विवेक ने बताया कि लॉकडाउन ने उन्हें खुद पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया और उन्होंने फिर से खुद पर ध्यान दिया। लॉकडाउन में विवेक ने 14 किलो वजन घटाया। उन्होंने बताया, 'मैंने सख्त शेड्यूल को फॉलो किया और अपना पूरा लाइफस्टाइल बदला। मैंने सुबह 4:30 बजे उठकर योगा और वर्कआउट करना शुरू किया। मैं जूस डाइट पर चला गया। 
 
मैं रात को 10 बजे सो जाता था। लॉकडाउन के दौरान मैंने बहुत सी किताबें पढ़ीं, स्क्रिप्ट्स लिखीं और काम पर ध्यान दिया। इस अनुशासित लाइफस्टाइल के साथ मैंने 14 किलो वजन कम किया। अब मैं बहुत हेल्दी महसूस करता हूं।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक आखिरी बार फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल निभाया था। अब विवेक हॉरर- थ्रिलर फिल्म 'रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी नजर आएंगी। यह पलक की डेब्यू फिल्म है। 
 
अगला लेख
साइना नेहवाल की बायोपिक 'साइना' का टीजर रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आईं परिणीति चोपड़ा