1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Police raid illegal dance bar in Thane, 53 people detained

ठाणे में अवैध डांस बार पर पुलिस का छापा, 53 लोगों को लिया हिरासत में

thane
ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोंबिवली में पुलिस ने एक अवैध डांस बार पर छापा मारा और आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 26 महिलाओं समेत 53 लोगों को हिरासत में ले लिया।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नकली ग्राहक के रूप में 2 पुलिसकर्मियों को शनिवार रात को बार में भेजा गया। जब उन्होंने बार में गैरकानूनी गतिविधियों की पुष्टि की तो पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने 30000 रुपए के संगीत यंत्र भी जब्त किए।

उन्होंने बताया कि 53 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 और धारा 114 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
'मैंडूस' का असर, तमिलनाडु में बारिश, कई जिलों में स्कूल बंद