सम्बंधित जानकारी
- पेट्रोल और डीजल के भाव रहे स्थिर, नहीं हुआ कोई बदलाव
- डीजल वाहनों को लेकर मारुति ने किया बड़ा ऐलान, बताया 2023 में क्यों महंगी होंगी कारें?
- लगातार 17वें दिन भी पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर
- खुशखबर, दिल्ली में चल सकेंगे 10 साल पुराने डीजल वाहन, करना होगा यह काम...
- क्रूड ऑइल में नरमी के चलते 16वें दिन भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में घटा VAT, सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम पर VAT घटा दिया है। इस फैसले से राज्य में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया।
इसी के साथ छत्तीसगढ़ पंजाब और राजस्थान के बाद पेट्रोल डीजल से वैट घटाने वाला तीसरा राज्य बन गया है। राज्य में पेट्रोल पर वैट में 1 प्रतिशत और डीजल पर वैट में 2 प्रतिशत की कमी की गई है।
राज्य सरकार को इससे करीब 1000 करोड़ रुपए का घाटा होने का अनुमान है। हालांकि जनता को इस फैसले से बड़ी राहत मिलेगी।
#CabinetUpdates
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 22, 2021
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel द्वारा #छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ी राहत देते हुए कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय -
पेट्रोल में VAT पर 1% की कमी की गयी
राज्य सरकार वहन करेगी लगभग रु. 1000 करोड़ का घाटा (2/2)
उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी। इसके बाद देश के 22 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पेट्रोल डीजल से VAT कम किया था। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा लंबे समय से पेट्रोल और डीजल से VAT कम करने की मांग कर रही थी।
