1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. pauri garwhal bus accident more than two dozen people dead

उत्तराखंड़ के पौड़ी गढ़वाल में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत, 21 को बचाया

Bus Accident
देहरादून। उत्तराखंड़ के पौड़ी गढ़वाल में हुए सड़क हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि बीती रात पौड़ी गढ़वाल जिले के धूमकोट के बिरोंखाल में हुए बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। 
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। हादसे में घायल हुए लोगों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। खबरों के मुताबिक बस में करीब 50 लोग सवार थे।
 
 
नियंत्रण कक्ष के मुताबिक दुर्घटना मंगलवार शाम को करीब साढ़े सात बजे हुई। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है, लेकिन अंधेरे के कारण बचावकर्मियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है और गांव के निवासी अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट की मदद से बस में फंसे लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं।
 
इस बीच, अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य के लिए एंबुलेंस, जीवनरक्षक उपकरण भी मौके पर भेजे गए हैं और रोशनी का भी इंतजाम किया गया है।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में बस दुर्घटना के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए देहरादून में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय का दौरा किया।
अगला लेख
पटना हाई कोर्ट के फैसले के बाद बिहार में नगर निकाय चुनाव स्थगित, आरक्षण को दिया अवैध करार