1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. horrific road accident in china

चीन में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 27 लोगों की मौत

china
बीजिंग। चीन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया।यहां एक्सप्रेसवे पर एक यात्री बस पलट गई, जिससे उसमें सवार 27 लोगों की मौत हो गई और 20 गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के अनुसार, बस में कुल 47 लोग सवार थे।
 
खबरों के अनुसार, चीन के गुइझोऊ प्रांत की राजधानी गुइयांग शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित संदू काउंटी में एक्सप्रेसवे पर एक बस पलट गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बस में सवार 27 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

खबरों के अनुसार, हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।  बस में कुल 47 लोग सवार थे। सड़क हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
अगला लेख
बड़ी खबर, दारुल उलूम ने किया मदरसों के सर्वे का समर्थन