1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Patiyala violence : police arrested 3 people

पटियाला हिंसा: मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

Patiyala violence
पटियाला। पुलिस ने पंजाब के पटियाला में हुई झड़प के मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा की इस घटना में 4 लोग घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, राजपुरा का निवासी परवाना झड़प के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है।
 
शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी जुलूस के मुद्दे पर दो समूहों में झड़प हो गई थी जिसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हवा में गोली चलानी पड़ी।
 
पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) मुखविंदर सिंह चिन्ना ने कहा कि मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना को मोहाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। परवाना पुलिस रिमांड पर लेने के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
 
चिन्ना ने कहा कि हरीश सिंगला के साथी शंकर भारद्वाज और जग्गी पंडित नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
 
सिंगला, ‘शिवसेना (बाल ठाकरे)’ नामक एक संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष है और पुलिस ने उसे बिना अनुमति जुलूस निकालने तथा हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में सिंगला, दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया।
अगला लेख
गुजरात में जल्द चुनाव पर सियासी घमासान, केजरीवाल ने पूछा- AAP का इतना डर? भाजपा नेता ने दिया जवाब