1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Passenger plane made emergency landing in Jaipur

जयपुर में एलाइंस एयर का विमान आपात स्थिति में उतरा

Alliance Air
जयपुर। निजी विमानन (private airline) कंपनी के एक यात्री विमान को शुक्रवार को चिकित्सकीय आपात स्थिति के चलते जयपुर हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार एलाइंस एयर (Alliance Air) के विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और यह जबलपुर जा रहा थी। इसी दौरान 52 साल का एक यात्री बीमार पड़ गया।
 
जयपुर हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि यात्री का रक्तचाप कम हो गया था जिसके बाद विमान यहां हवाई अड्डे पर उतारा गया। यात्री को जांच के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।(भाषा)
 
Edited by : Ravindra Gupta
अगला लेख
मध्य प्रदेश चुनाव से पहले दल-बदलू सक्रिय, टिकट की तलाश में पार्टी बदल रहे नेता