रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Parkash Singh Badal admitted to the hospital
Written By
Last Modified: रविवार, 12 जून 2022 (17:38 IST)

प्रकाश सिंह बादल को अस्पताल में कराया भर्ती, अभी स्थिर है हालत

प्रकाश सिंह बादल को अस्पताल में कराया भर्ती, अभी स्थिर है हालत - Parkash Singh Badal admitted to the hospital
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को शनिवार रात को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले फरवरी में कोविड के बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें  एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था।

पार्टी प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल को उल्टी होने के बाद शनिवार रात को अस्पताल ले जाया गया था। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

पेट संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद 94 वर्षीय बादल को छह जून को यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

इस साल की शुरुआत में बादल कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। फरवरी में उन्हें कोविड के बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। उनकी हृदय और फेफड़ों से संबंधित जांच हुई थी।

इससे पहले बादल को 24 जनवरी को लुधियाना के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, जहां उन्हें कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद भर्ती कराया गया था।(भाषा)
ये भी पढ़ें
आखिर भारत में कितने बच्‍चों की जिंदगियां तबाह करेगा PUBG गेम्‍स?