शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 94-year-old Badal will contest elections from Lambi, assets 15.11 crores
Written By
Last Modified: सोमवार, 31 जनवरी 2022 (23:17 IST)

94 साल के बादल लांबी से लड़ेंगे चुनाव, संपत्ति 15.11 करोड़

94 साल के बादल लांबी से लड़ेंगे चुनाव, संपत्ति 15.11 करोड़ - 94-year-old Badal will contest elections from Lambi, assets 15.11 crores
चंडीगढ़। पांच बार के मुख्यमंत्री और शिअद प्रमुख प्रकाश सिंह बादल के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 15.11 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
 
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के 94 वर्षीय नेता ने 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए लांबी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह चुनाव लड़ने वाले देश के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं।
 
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, बादल के नाम 3.89 लाख रुपए का ट्रैक्टर है। उनके पास 6 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण और बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों में 1.39 करोड़ रुपए जमा हैं। 
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने मुक्तसर, राजस्थान के श्रीगंगानगर और हरियाणा के सिरसा में अपनी कृषि और गैर-कृषि भूमि बताई है। उन्होंने मुक्तसर के बादल गांव में 14,757 वर्ग फुट के ‘बिल्ट अप एरिया’ के साथ 59.37 लाख रुपए मूल्य का आवासीय घर घोषित किया है।
 
बादल ने क्रमशः 8.40 करोड़ रुपए और 6.71 करोड़ रुपए मूल्य की चल-अचल संपत्ति घोषित की है। उन पर बैंक ऋण सहित 2.74 करोड़ रुपए की कुल देनदारी है।
 
लाहौर के एफसी कॉलेज से कला स्नातक करने वाले बादल ने खुद को एक कृषिविद के रूप में दिखाया है। बादल 1997 से लंबी सीट से चुनाव जीतते रहे हैं। बादल इससे पहले 1969, 1972, 1977, 1980 और 1985 में गिद्दड़बाहा से लगातार 5 बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद, वह लांबी चले गए और 1997, 2002, 2007, 2012 तथा 2017 में लगातार पांच बार जीत हासिल की।
 
ये भी पढ़ें
उत्‍तराखंड में नाम वापसी के आखिरी दिन भी नहीं माने भाजपा-कांग्रेस के कई बागी, पार्टियों के लिए बने मुसीबत...