• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Parineeti Chopra, Raghav Chadha visit Golden Temple
Written By
Last Modified: शनिवार, 1 जुलाई 2023 (19:48 IST)

राघव चड्ढा के साथ आशीर्वाद लेने गोल्डन टेंपल पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

Raghav Chadha
अमृतसर। Parineeti Chopra Raghav Chadha News : आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। मत्था टेकने से पहले राघव और परिणीति ने लंगर में 'सेवा' की और श्रद्धालुओं के झूठे बर्तन धोएं।
 
राघव और परिणीति ने 13 मई को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सगाई की थी।
 
राज्यसभा सदस्य चड्ढा ने अपने ट्वीट में कहा कि 'स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और अरदास की। परिणीति चोपड़ा का मेरे साथ होना और भी खास था। आज अमृतसर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब जी में आशीर्वाद पाकर धन्य हो गया।'
 
परिणीति ने एक ट्वीट में कहा, 'इस बार उनके (राघव) साथ मेरा यहां आना और भी ज्यादा खास था।' Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का मुनाफा बढ़ा, 9 साल में 3 गुना बढ़कर 1.04 लाख करोड़ हुआ