1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra raghav chadha can plan destination wedding in rajasthan

बहन की तरह परिणीति चोपड़ा भी शाही अंदाज में राघव चड्ढा संग रचाएंगी शादी, वेडिंग वेन्यू देखने पहुंचीं राजस्थान!

Parineeti Chopra
parineeti chopra wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग सगाई की है। सगाई के बाद से ही फैंस परिणीति की शादी का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल इस साल ही शादी के बंधन में बंध जाएगा। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है।
 
वहीं अब परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर नई अपडेट सामने आई है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि परिणीति 27 मई की सुबह 9.30 बजे उदयपुर पहुंचीं और वह वहां के 'लीला पैलेस' में ठहरी हुई थीं। 
 
वहीं परिणीति चोपड़ा के परिवार के सदस्य 'उदयविलास होटल' में रुके थे। शनिवार सुबह एक्ट्रेस ने अपने रिश्तेदारों के साथ 'उदयविलास' में लंच किया। इसके बाद वह होटल 'लीला पैलेस' के लिए रवाना हो गईं। परिणीति ने पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की और उदयपुर के पर्यटन स्थलों व होटलों की जानकारी ली।
 
परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस संग जोधपुर में रचाई थी। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति भी रॉयल वेडिंग का विकल्प चुनते हुए राजस्थान के उदयपुर या जयपुर में ही शादी कर सकती हैं। 
 
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई 2023 को दिल्ली के 'कपूरथला हाउस' में ग्रैंड सेरेमनी में सगाई की थी। उनकी सगाई में राजनीति से लेकर बॉलीवुड जगत तक की हस्तियों ने शिरकत की थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बिग बजट की फिल्मों में लीड रोल नहीं मिलते : नवाजुद्दीन सिद्दीकी