• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. after engagement parineeti chopra says goodbye to fiance raghav chadha and delhi
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 17 मई 2023 (14:27 IST)

सगाई के बाद दिल्ली और अपने दिल राघव चड्ढा को अलविदा कहकर परिणीति चोपड़ा लौटीं मुंबई

सगाई के बाद दिल्ली और अपने दिल राघव चड्ढा को अलविदा कहकर परिणीति चोपड़ा लौटीं मुंबई | after engagement parineeti chopra says goodbye to fiance raghav chadha and delhi
parineeti chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से सगाई की। दोनों की सगाई का फंक्शन दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया था। परिणीति और राघव की शादी में कई राजनेताओं ने भी शिरकत की थी। 

 
वहीं अब सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा दिल्ली और अपने 'दिल' राघव चड्ढा को अलविदा कहकर मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने अपनी वापसी के दौरान एक खास पोस्ट भी शेयर किया है।
 
परिणीति चोपड़ा ने दिल्ली एयरपोर्ट से एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बाय बाय दिल्ली। मैं अपना दिल पीछे छोड़कर जा रही हूं।'
 
खबरों के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों इस साल के अंत में सात फेरे ले सकते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
गले में मगरमच्छ पहन कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं उर्वशी रौटेला, यूजर्स बोले- अगर ये जिंदा हो गया तो...