• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. manushi chhillar makes cannes film festival debut in fairytale gown
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 17 मई 2023 (12:17 IST)

सिंड्रेला बनकर मानुषी छिल्लर ने किया कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू

सिंड्रेला बनकर मानुषी छिल्लर ने किया कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू | manushi chhillar makes cannes film festival debut in fairytale gown
Manushi Chhillar : कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो चुका है। कान्स के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की कई हसीनाएं भी अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। इस साल पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने भी कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। मानुषी ने शानदार अंदाज में रेड कार्पेट पर एंट्री ली।

 
मानुषी छिल्लर ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनकर कान्स फिल्म फेस्टिवल में एंट्री की। इस ड्रेस में वह सिंड्रेला से कम नहीं लग रही थीं। मानुषी ने फोविर का व्हाइट कलर का रफल गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने ग्रीन स्टोन वाला डायमंड नेकलेस पहना था। 
 
मानुषी ने अपने कान्स डेब्यु लुक को मिनिमल मेकअप, रेड नियॉन हील्स और खुले बालों के साथ कम्प्लीट किया था। इस के कान्स लुक की फैंस और सेलेब्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है। 
मानुषी छिल्लर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह जल्द ही फिल्म तेहरान और ऑपरेशन वेलेंटाइन में नजर आने वाली हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
Akshay Kumar-Amyra Dastur का नया गाना 'क्या लोगो तुम' हुआ रिलीज