• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar amyra dastur new song kya loge tum out
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 17 मई 2023 (12:51 IST)

Akshay Kumar-Amyra Dastur का नया गाना 'क्या लोगो तुम' हुआ रिलीज

Akshay Kumar-Amyra Dastur का नया गाना 'क्या लोगो तुम' हुआ रिलीज | akshay kumar amyra dastur new song kya loge tum out
Akshay Kumar New Song : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों म्यूजिक वीडियो अक्षय कुमार 'फिलहाल' और 'फिलहाल 2' में नुपुर सेनन के साथ नजर आए थे। वहीं अब उनका नया गाना 'क्या लोगो तुम' रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षय के साथ अमायरा दस्तुर नजर आ रही हैं। 

 
'क्या लोगो तुम' गाने को बी प्राक ने गाया और संगीतबद्ध किया है जबकि इसके बोल जानी ने लिखे हैं। गाने की कहानी की बात करें तो अक्षय कुमार एक मिडल क्लास फैमली मैन हैं और अमायरा उनकी पत्नी हैं। गाने की कहानी फ्लैश बैक में दिखाई गई है। 
 
गाने की शुरुआत में एक पति जिसे अपनी पत्नी के धोखे की खबर लग जाती है। जिसके बाद वह सबके सामने उसे अपनी जिंदगी से जाने के लिए कहता है। जहां अमायरा दूसरे शख्स के साथ मैसेज पर प्यार भरी बातें करने लगती हैं। अपना फोन लेने के लिए जब अक्षय वापस जाते हैं तो वह अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लेते हैं। 
 
लेकिन बिना कुछ कहे अक्षय बाहर जाते हैं और यहां से गाना के बोल शुरू होते हैं। अक्षय कुमार सभी मेहमानों के सामने अपनी पत्नी की ओर इशारा करते हुए गाते हैं कि मेरी जिंदगी से जाने का क्या लोगे तुम। अक्षय अपनी पत्नी से सारे रिश्ते खत्म कर वहां से चले जाते हैं।
 
देसी मेलोडी और अज़ीम दयानी प्रस्तुत 'क्या लोगे तुम' को अरविंद खैरा द्वारा निर्देशित किया गया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को अबतक 27 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
कान फिल्म फेस्टिवल रेपिस्ट्स का फेस्टिवल नहीं है