सम्बंधित जानकारी
- PM मोदी ने वर्चुअल माध्यम से की बद्रीनाथ और केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा
- Uttarakhand: केदारनाथ के गर्भगृह में अब प्रवेश नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु, मंदिर समिति ने लगाई रोक
- पुजारियों ने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर सोने की परत चढ़ाने का किया विरोध
- Uttarakhand: भारी बारिश के बाद हुआ भूस्खलन, यात्रियों की परेशानियां बढ़ीं, कई पुल जमींदोज
- पहाड़ से बरसी आफत, कार पर गिरी चट्टान, पति-पत्नी की मौत
केदारनाथ में तीसरी बार हिमस्खलन, ग्लेशियर का हिस्सा टूटने से दहशत
देहरादून। केदारनाथ के पीछे की पहाड़ियों में तीसरी बार हिमस्खलन की खबर से केदार घाटी में दहशत का आलम है। रविवार यानी आज सुबह भी केदारनाथ में चोराबाड़ी ताल से लगभग 3 किलोमीटर ऊपर करीब 6 बजे फिर से हिमस्खलन होने की खबर है, इस बार ग्लेशियर का छोटा हिस्सा टूटकर नीचे आया। हालांकि इससे नुकसान की कोई खबर नहीं है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर शाम मध्य रात्रि तक केदारनाथ में काफी ज्यादा बारिश हुई है, जिस कारण ऊपरी पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी (हिमपात) हुआ है। इसके बाद रविवार सुबह करीब छह बजे चोराबाड़ी ताल से लगभग 3 किमी ऊपर भारी हिमपात के बाद ग्लेशियर का छोटा हिस्सा टूटा है।
केदारनाथ में 9 दिनों में हिमस्खलन की यह तीसरी घटना है, हालांकि इससे अभी तक किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन हिमालय क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।
हिमस्खलन की घटना को देखते हुए इस क्षेत्र के सर्वेक्षण व स्थलीय अध्ययन के लिए शासन ने विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह समिति जल्द ही अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट शासन व उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंपेगी।इसमें विशेषज्ञ संस्थानों के वैज्ञानिक लिए गए हैं।
