1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pandurang Phundkar Passed away, Maharashtra

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का निधन

Pandurang Phundkar Passed away
मुंबई। महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का गुरुवार को यहां निधन हो गया। वे कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


फुंडकर 67 वर्ष के थे। वरिष्ठ भाजपा नेता तीन बार सांसद और महाराष्ट्र में पार्टी की इकाई के अध्यक्ष रह चुके थे। वे पहली बार वर्ष 1978 में विधायक बने थे। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने फुंडकर के निधन पर शोक जताया और पार्टी एवं किसानों के विकास में उनके योगदान को याद किया।

राज्य भाजपा के प्रमुख रावसाहेब दानवे ने बताया कि फुंडकर किसानों के नेता थे और जुलाई 2016 में देवेन्द्र फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद उन्होंने अपने विभाग के साथ पूरा न्याय किया। (भाषा) 
अगला लेख
पाक में सिख नेता की हत्या, सुषमा ने भारतीय उच्चायोग से मांगी रिपोर्ट