सम्बंधित जानकारी
- श्रीनगर में आतंकियों से भीषण मुठभेड़ जारी, 2 जवान जख्मी, इंटरनेट और मोबाइल फोन बंद
- जम्मू कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- आतंकी बुरहान वानी के बाद हिजबुल का चेहरा था रियाज नायकू
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- राजनांदगांव में मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, 1 पुलिस कर्मी शहीद
पाक ने की LOC पर भीषण गोलाबारी, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब
जम्मू। जम्मू मंडल के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना आज मंगलवार सुबह से ही भीषण गोलाबारी कर रही है। भारतीय पक्ष की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।
एक सेना अधिकारी के मुताबिक पाक सेना ने आज सुबह 7.30 बजे के करीब पहले सुन्दरबनी सेक्टर के कई उन गांवों को मोर्टार गोलों का निशाना बनाया था, जो एलओसी से सटे हुए हैं। बाद में उसने तोपों के मुंह खोल दिए थे।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस ओर किसी प्रकार के जानमाल की क्षति का कोई समाचार नहीं है। उनका कहना था कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी इलाको में जबर्दस्त नुकसान का समाचार है।
