1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. सेना की चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से एक जवान की मौत

Avalanche | सेना की चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से एक जवान की मौत

Avalanche
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा जिले में सेना की एक चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से 1 सैनिक की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कूपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा के पास रोशन पोस्ट में सेना की एक चौकी मंगलवार रात हिमस्खलन की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि हादसे में सेना के 1 जवान की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। घायल सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)
अगला लेख
मध्यप्रदेश में गौ कैबिनेट के गठन पर सियासत,कमलनाथ ने शिवराज पर कसा तंज