गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. neha singh rahore gets relief from supreme court
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 8 जनवरी 2026 (10:36 IST)

भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, नहीं होगी गिरफ्तारी

neha singh rathore
Neha Singh Rathore news in hindi : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। नेहा सिंह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित पोस्ट करने का आरोप है। नेहा सिंह राठौर ने फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद दिया।
 
न्यायमूर्ति जे.के. महेश्वरी और अतुल एस. चंदुकर की बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार और मामले की शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया गया है और कहा कि नेहा राठौर के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। अदालत ने राठौर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया।
 
कोर्ट ने कहा कि राठौर को 19 जनवरी को जांच अधिकारी (IO) के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य है, और गैर-हाजिरी को गंभीरता से देखा जाएगा। 
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट की थी। अभियोजन पक्ष का कहना है कि उस समय सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी और राठौर की पोस्ट से राष्ट्रीय अखंडता पर विपरीत प्रभाव और धर्म/जाति आधारित अपराध भड़काने की कोशिश हुई।
 
राठौर के खिलाफ 27 अप्रैल को लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें उस पर एक विशेष धार्मिक समुदाय को निशाना बनाने और देश की एकता को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया था। वहीं राठौर ने उन पर लगे आरोपों को गलत बताया था।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
विमान में बिगड़ी मासूम की तबियत, इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, नहीं बची जान