शनिवार, 1 अप्रैल 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Near Delhis Bada Hindu Rao Firing case 5 people arrested
Written By
पुनः संशोधित सोमवार, 12 जुलाई 2021 (07:57 IST)

दिल्ली : बाड़ा हिंदू राव गोलीबारी मामले में और 5 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के साथ शास्त्री पार्क इलाके में मुठभेड़ के बाद 5 लोगों को पकड़ा गया। इस मामले में कुल नौ लोगों को पकड़ा गया है।
 
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान 37 वर्षीय कथित सरगना मोहम्मद दानिश और चार अन्य अपराधी घायल हो गए। उन्हें बताया कि सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
इससे पहले इस मामले में 4 और लोगों को पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नंद नगरी के रहने वाले राहुल उर्फ चार्ली (23) और हिमांशु (21), मेहताब (52) के अलावा फिरोज के रूप में की गई है। गोलीबारी की यह घटना गुरुवार को उत्तरी दिल्ली के फिल्मिस्तान रोड पर हुई थी।
ये भी पढ़ें
यूपी चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल : RSS के अरुण कुमार देखेंगे भाजपा के साथ समन्वय का काम