बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update : Mansoon can reach Delhi on sunday
Written By
Last Modified: रविवार, 11 जुलाई 2021 (07:24 IST)

आज दिल्ली पहुंच सकता है मानसून, 2002 में 19 जुलाई को दी थी दस्तक

आज दिल्ली पहुंच सकता है मानसून, 2002 में 19 जुलाई को दी थी दस्तक - Weather Update : Mansoon can reach Delhi on sunday
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के रविवार को दिल्ली पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में पिछले 15 साल के दौरान इस बार मानसून सबसे ज्यादा देरी से पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश की संभावना जताई है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति पूर्वी हवाओं के कारण अनुकूल बन गई है और इसके दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है।
 
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार मानसून 2012 में 7 जुलाई को और 2006 में 9 जुलाई को राजधानी पहुंचा था। उन्होंने कहा कि 2002 में दिल्ली में 19 जुलाई को पहली बार मानसूनी बारिश हुई थी। शहर में सबसे अधिक देरी से मानसून 1987 में 26 जुलाई को आया था।

मौसम विभाग ने दो दिन पहले अनुमान जताते हुए कहा था कि दिल्ली में 13 दिनों की देरी के बाद शनिवार को मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।
 
कैसा रहा शनिवार को दिल्ली का मौसम : इस बीच, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर शाम 5.30 बजे 47 प्रतिशत दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें
इटावा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जड़ा थप्पड़, SP सिटी ने जोड़े हाथ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल