1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Nanak Shahi Math

UP : नानक शाही मठ को बम से उड़ाने की धमकी भरा खत

Nanak Shahi Math
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में मंदिरों को धमकी भरे खत मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अलीगंज नया हनुमान मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने को भेजा गया धमकीभरा पत्र खदरा स्थित नानक शाही मठ भी पहुंच गया।
 
धमकी भरा यह खत रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया है। धमकीभरा पत्र मिलते ही महंत ने हसनगंज पुलिस को आनन-फानन मामले की जानकारी दी। इससे पहले भी कई मंदिरों में ऐसे पत्र मिले हैं।
अगला लेख
केरल में Corona के नए नियमों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका