सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें
- नाना पटोले बोले- एमवीए जीतेगा 185 सीटें, महायुति गठबंधन पर लगाया यह आरोप
- चुनाव घोषणा पत्र में बेरोजगारी और महंगाई होंगे कांग्रेस के प्रमुख मुद्दे : नाना पटोले
- अनिल देशमुख के आरोप सच ही होंगे : नाना पटोले
- क्रॉस वोटिंग पर नाना पटोले बोले, गद्दारों की पहचान कर ली गई है
MVA में सीट बंटवारे को लेकर नाना पटोले का बयान
Maharashtra Politics News : कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि महाविकास आघाडी (MVA) की सीट बंटवारे पर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है। महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव अगले महीने होने की उम्मीद है। एमवीए गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।
दक्षिण मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में विपक्षी गठबंधन नेताओं की बैठक के बाद पटोले ने कहा, हम 11 अक्टूबर को फिर से बैठक करेंगे। हमने सभी 288 सीटों पर चर्चा पूरी कर ली है। कोई विवाद नहीं है।
ALSO READ: अनिल देशमुख के आरोप सच ही होंगे : नाना पटोले
उन्होंने कहा, हम इस बात पर विचार-विमर्श कर रहे हैं कि राज्य को मौजूदा भ्रष्ट, महाराष्ट्र विरोधी और किसान विरोधी सरकार से कैसे छुटकारा दिलाया जाए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
