बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. muslims offer eid namaz inside kerala temple
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (15:37 IST)

बाढ़ में सांप्रदायिक सौहार्द, मंदिर में ईद की नमाज

muslims
जिस देश में कभी-कभी हिन्दू-मुस्लिमों के बीच विवाद हो जाते हैं, मगर उसी देश में ईद की नमाज़ मंदिर में पढ़ी गई। भले ही केरल में बाढ़ से तबाही मची हुई है, लेकिन इन हालातों के बीच भी लोगों ने त्योहार मनाया। फिर चाहे वो ओणम हो या ईद।
 
केरल में बाढ़ की इसी तबाही के बीच सांप्रदायिक सौहार्द का एक बड़ा उदाहरण देखने को मिला, जब करीब 300 मुस्लिमों ने मंदिर में नमाज़ पढ़ी। हुआ यूं कि केरल के ईरावतूर की मस्जिद भारी बारिश और बाढ़ के कारण पानी में डूबी हुई थी और मुस्लिम ये सोचकर काफी परेशान थे कि वे बकरीद की नमाज कहां पढ़ेंगे।
 
लोगों की इन परेशानियों को देखते हुए ईरावतूर में एक मंदिर के हॉल में खासतौर पर  नमाज़ पढ़ने के लिए व्यवस्था की गई। मुस्लिमों ने नमाज़ पढ़ने के बाद मंडी के अधिकरियों को दिल से धन्यवाद दिया। दरअसल, यहां के मुस्लिम बकरीद पर कोई ऐसी जगह ढूंढ ही रहे थे जहां नमाज़ पढ़ी जा सके, लेकिन  इसी बीच पुरुपिलिकव रक्तेश्वरी मंदिर के संचालक ने उन्हें मंदिर में नमाज़ पढ़ने का न्योता दे दिया।