• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Muslim women Karwa Chauth jail
Written By
Last Modified: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (22:42 IST)

जेल में बंद मुस्लिम महिलाएं भी रखेंगी करवा चौथ का व्रत

Muslim women
बिजनौर। बिजनौर में जेल में बंद महिलाएं गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। दिलचस्प बात यह है कि मुस्लिम महिलाएं भी इस व्रत को करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।
 
जेलर शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि 21 महिलाएं गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखेंगी जिनमें दो मुस्लिम महिलाएं अफसरी और रेशमा भी यह व्रत रखने जा रहीं हैं। अफसरी कत्ल के मुकदमे में पति के साथ आजीवन कारावास की सजा काट रही है।
 
शैलेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार जेल से व्रत रखने वाली महिलाओं को पूजा सामग्री तथा व्रत खोलने पर भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।