1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. murder of 2 sisters in delhi

दिल्ली में 2 बहनों की गोली मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार

delhi
Delhi Crime news : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार सुबह हमलावरों ने 2 महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत महिलाओं की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के तौर पर हुई है। दोनों महिलाएं बहन है।
 
दोनों महिलाओं के भाई ने तड़के 4 बजकर 40 मिनट के आसपास पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी बहनों को आंबेडकर बस्ती में गोली मार दी गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि 2 महिलाओं को गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए एसजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
 
DCP साउथ वेस्ट मनोज सी ने कहा कि हमें आज सुबह आर.के. पुरम थाने में गोली चलने की PCR कॉल मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। 2 महिलाओं के ऊपर गोली चली थी। मामले में अभी तक 3 लोगों (अर्जुन, माइकल और देव ) को गिरफ्तार किया गया है। 
 
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर दोनों महिलाओं के भाई के पीछे पड़े थे और उनमें पैसों को लेकर कोई विवाद था।
 
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
अगला लेख
मन की बात में पीएम मोदी ने की कच्छ के लोगों की सराहना, जानिए क्या है वजह?