1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai: Tree cutting begins in Aarey forest, 144 imposed

मेट्रो कार शेड के लिए मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई, विरोध के बाद धारा 144 लागू

Aarey forest
मुंबई। उत्तरी मुम्बई में हरियाली भरे क्षेत्र आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाली याचिकाएं उच्च न्यायालय से खारिज होने होने के कुछ ही घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पेड़ काटना शुरू कर दिया है। लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। प्रदर्शनारियों ने आरोप लगाया कि जिन 2600 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 200 पेड़ शुक्रवार को काट डाले गए।
 
सोशल मीडिया पर पेड़ों को काटने का वीडियो वायरल हो गया लेकिन मुंबई मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों से अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि वाकई नियोजित मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है।
 
सैकड़ों लोगों ने किया विरोध : प्रस्तावित कार शेड स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं क्योंकि शुक्रवार देर रात सैकड़ों लोग पेड़ों को काटने से रोकने के लिए पहुंच गई थे। कई ट्वीट कर इस मुद्दे पर महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार और बृहन्मुम्बई महानगरपालिका की निंदा की गई है।
 
धारा 144 लागू : आरे कॉलोनी और उसके आसपास के इलाकों में पेड़ काटने के खिलाफ प्रदर्शन के बाद धारा 144 (गैरकानूनी सभा पर प्रतिबंध) लागू कर दी गई है। पुलिस ने 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
अगला लेख
Health Insurance नहीं कराने वाले Immigrants को नहीं मिलेगा वीजा